Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गुरु पूर्णिमा वाले दिन ही स्टूडेंट्स ने स्कूल प्रिंसिपल की कर दी हत्या

हरियाणा के हिसार के बास बादशाहपुर गांव में गुरु पूर्णिमा के दिन ही 2 स्कूली छात्रों ने प्रिंसिपल जगबीर सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और दोनों स्टूडेंट्स फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रिंसिपल ने बाल कटवाने को कहा था
पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि प्रिंसिपल जगबीर सिंह ने दोनों स्टूडेंट्स को बाल काटवा कर स्कूल आने के लिए कहा था। इसी कारण दोनों स्टूडेंट्स प्रिंसिपल से नाराज थे। जिससे गुस्साए दोनों स्टूडेंट्स ने आज सुबह 10 बजे प्रिंसिपल पर चाकू से हमला कर दिया। स्कूल के टीचर्स और स्टाफ ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस आरोपियों की तलाश में
प्रिंसिपल पर हमले के बाद से ही दोनों स्टूडेंट्स मौके से फरार हो चुके हैं। पुलिस ने आरोपी स्टूडेंट्स की पहचान कर ली है और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस स्कूल स्टाफ और स्टूडेंट्स से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से ही स्कूल में दहशत का माहौल है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 262867

Share this Post