Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पटना में 5 फ्लैट्स में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे अपार्टमेंट के लोग 

पटना में सोमवार को अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 5 फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। कई लोग इस आग में फंस गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी का रेस्क्यू किया। करीब 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।  आग लगने की सूचना मिलते ही लोग अपने फ्लैट से सामान और गैस सिलेंडर निकालने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड  और बहादुरपुर पुलिस को जानकारी दी।

लोगों के मुताबिक एक फ्लैट के कमरे से पहले तेज धुआं निकलता दिखा। लोगों ने पानी छिड़ककर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई। लाखों का नुकसान हुआ है। आवाज सुनने के बाद आसपास फ्लैट के लोग जुटे। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम और बहादुरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।'

पुलिस ने बताया कि सिद्धनाथ अपार्टमेंट में कुल 24 फ्लैट हैं। सोमवार की दोपहर फ्लैट संख्या 304 में तेजी से धुआं निकलता देखे लोगों ने शोर मचाया। फ्लैट के अंदर चार से पांच महिलाएं थीं। आनन-फानन में रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकल गया। आग की लपटें तेज होने के कारण 5 फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया था, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234114

Share this Post