Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भार्गव कैंप के SHO हरदेव सिंह लाइन हाजिर, इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन

जालंधर में भार्गव कैंप के एसएचओ हरदेव सिंह पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। उन पर यह एक्शन बीते दिनों धार्मिक जगह की प्रधानगी को लेकर हुआ था, जिस पर महिला पार्षद पति के थाना इंचार्ज पर कार्रवाई न करने के एक्शन के आरोप लगाए थे। इसी मामले को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

वार्ड नंबर 41 महिला पार्षद शबनम के पति आप नेता अयूब का आरोप था कि थाना इंचार्ज मौके पर मौजूद थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की थी। अगर मारपीट करने वालों के खिलाफ हरदेव सिंह केस दर्ज नहीं करेंगे तो आने वाले दिनों में मारपीट करने वाले गैंगस्टर भी बन सकते हैं।  अगर सीनियर पुलिस अधिकारियों ने हरदेव सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह मजबूर होकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर में भी धरना देंगे।

दूसरी तरफ एडीसीपी सिटी-2 हरिंदर सिंह गिल ने कहा कि पूरे मामले में हरदेव सिंह की लापरवाही सामने आने पर उन्हें पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है। इस बाबत थाने में डीडीआर डालकर हरदेव सिंह की रवानगी भी पुलिस लाइन की कर दी है। इसी के साथ थाने में फिलहाल एसआई सुखवंत सिंह कार्यकारी के तौर पर एसएचओ का काम देखेंगे। थाने के सभी एसएचओं को पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए तुरंत कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234114

Share this Post