Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

हिमाचल के सात जिलों में रेड अलर्ट

ख़बरिस्तान नेटवर्क, शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला में रविवार को हुई भारी बारिश से एक घर ढह जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शिमला के कोटगढ़ गांव में रविवार सुबह हुई। बचाव अभियान के बाद पीड़ितों को मलबे से बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल ले भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा, मृतकों की पहचान अनिल, किरण और स्वप्निल के रूप में हुई है, और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हम घटना की जांच कर रहे हैं।

अचानक बाढ़ से ब्लॉक हाई-वे और स्टेट हाई-वे ब्लॉक

इससे पहले रविवार तड़के ग्राम्फू गांव और छोटा धर्रा में अचानक बाढ़ आ गई और भूस्खलन हुआ। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हिमाचल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र लाहौल स्पीति ने AEC BRO 94 RCC, NH 505 (सुमदो काजा-ग्रामफू) पर अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटना की जानकारी दी, जो ग्रामफू से छोटा धर्रा के बीच अलग-अलग जगहों पर ब्लॉक है। हिमाचल प्रदेश राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (HPSEOC) ने जानकारी दी।

30 कॉलेज स्टूडेंट्स को सुरक्षित निकाला

हिमाचल प्रदेश SEOC ने कहा कि भूस्खलन की वजह से सड़क पर गिरे 30 कॉलेज के स्टूडेंट्स को सुरक्षित बचाया गया है। बता दें कि 30 स्टूडेंट्स का एक ग्रुप भावना ट्रैवलर्स (2 ट्रैवलर्स वाहन) पर स्पीति से मनाली तक यात्रा कर रहा था। वह सड़क ब्लॉक होने के कारण फंस गए थे। सभी 30 कॉलेज स्टूडेंट्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मौसम ठीक ठाक होने पर मलबा साफ करने के लिए लोगों और संसाधनों को तैनात किया जाएगा।

Latest News

Number of Visitors - 221172

Share this Post