Fri, 06 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कैबिनेट मंत्री की पायलट गाड़ी ट्रक से टकराई हादसे, हादसे में इतने पुलिसकर्मी घायल

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की पायलट कार का एक्सीडेंट हो गया। कार एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक एसआई समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। 2 को हांसी से हिसार रेफर किया गया है और एक का निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि हादसा वीरवार रात करीब 2 बजे हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव गढ़ी के पास हुआ। मंत्री रणबीर गंगवा गुरुवार को रेवाड़ी पहुंचे थे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रजापति समाज के लोगों के साथ मीटिंग की थी। गाड़ी की टक्कर गढ़ी बस स्टैंड के पास ट्रक से हो गई, जिसके बाद देर रात मंत्री नेशनल हाईवे 1524 से होते हुए हिसार स्थित अपने घर लौट रहे थे।

मंत्री का काफिला को रामायण टोल प्लाजा पर छोड़कर रोहतक की ओर जा रहा था। जैसे ही गाड़ी गढ़ी बस स्टैंड के पास पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पायलट गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक से जा टकराई।

सब इंस्पेक्टर राजकुमार और कांस्टेबल विजय को पहले हांसी सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक ईलाज के बाद दोनों को हिसार रेफर कर दिया गया। तीसरे घायल एसपीओ धर्मपाल को उसके परिजन निजी अस्पताल ले गए। धर्मपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद हांसी की सोरकी पुलिस चौकी से एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268864

Share this Post