Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

माडल टाउन में आवारा कुत्तों ने जिम ट्रेनर को काटा चार घंटे आइसीयू में रहा युवक

माडल टाउन में आवारा कुत्तों ने जिम ट्रेनर को काटा

चार घंटे आइसीयू में रहा युवक 

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : माडल टाउन में सोमवार दोपहर आवारा कुत्तों ने एक जिम ट्रेनर पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में ट्रेनर नीचे गिर गया और कुत्ते उसे नोचते रहे। पास से गुजर रहे एक अन्य युवक ने पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया। कुत्तों ने ट्रेनर को टांगों पर नौ जगह पर काटा है। लहूलुहान युवक खुद ही स्कूटर चला कर सिविल अस्पताल पहुंचा। गहरे जख्मों से खून ज्यादा बह जाने के कारण सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने युवक को करीब चार घंटे तक आइसीयू में रखा। कुत्तों का हमला इतना घातक था कि युवक की टांग से मांस लटक गया और हड्डी नजर आने लगी। डाक्टरों के इलाज के बाद युवक को स्वजन घर ले गए। घायल चंदर मोहन तेज मोहन नगर का रहने वाला है। डाक्टरों ने एक इंजेक्शन लगा दिया है, जबकि तीन इंजेक्शन और लगाए जाने हैं।

चंदर मोहन ने बताया कि वह जिम ट्रेनर है और साथ में कोरियर सर्विस की एजेंसी है। वह सोमवार को माडल टाउन में सुविधा सेंटर के सामने कालोनी में जाती गली में एक क्लाइंट से कोरियर लेने गया था। क्लाइंट से बात करने के बाद वह पांच मिनट आराम करने के उद्देश्य से कालोनी के पार्क में चला गया। वह अभी पार्क के अंदर ही गया था कि चार कुत्तों ने उसकी टांगों को नोचना शुरू कर दिया। वह नीचे गिर पड़ा और तीन-चार मिनट तक कुत्ते उसे काटते रहे। पार्क में ही एक पेड़ के नीचे बैठे युवक ने उसे बचाया। उसने बताया कि वह स्कूटर लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। इसे दौरान गहरे जख्मों के कारण उसका खून तेजी से बहता रहा। डाक्टरों ने उसकी हालत देख कर आइसीयू में भर्ती किया और इलाज शुरू किया।

आइसीयू में डाक्टरों ने उसके जख्मों को बार-बार साफ किया और दवाई लगाई। इस बीच उसके माता-पिता अस्पताल पहुंचे और वह उसे घर ले गए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254549

Share this Post