Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जनप्रतिनिधि होने के नाते लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना उनका दायित्व :मोहिन्दर भगत

विधायक मोहिंदर भगत ने सुनी लोगों की समस्याएं

जालंधर, 12 सितम्बर (सोनू भाई) : जालंधर वेस्ट के विधायक मोहिंदर भगत ने आप दी सरकार आप दे द्वार मुहिम के तहत आज बस्ती नौ स्थित अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं को सुना।

लोगों द्वारा विधायक को पीने के पानी, सीवरेज, बिजली, बरसाती पानी की निकासी, समेत कई अन्य समस्याओं के बारे बताया। 
लोगों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने सबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्यायों का जल्द समाधान करने के लिए कहा। साथ ही जो भी शिकायतें उनके पास आ रही हैं,उसका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित समय में करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत का समाधान करवाने के लिए कार्यालयों के बेवजह चक्कर न लगाने पड़ें, इसका भी ध्यान रखें। यदि किसी शिकायत का समाधान करने में कोई तकनीकी या अन्य कोई समस्या आ रही है तो सम्बन्धित शिकायकर्ता को उससे अवगत करवाना भी सुनिश्चित करें। विधायक मोहिंदर भगत ने कहा कि जन-शिकायतों का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही एवं उदासीनता पाए जाने पर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधि के नाते लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना उनका दायित्व है।

इस अवसर पर लोगों ने विधायक मोहिंदर भगत का आभार प्रकट करते हुए मौके पर स्मस्यायाओं का समाधान करने पर धन्यवाद किया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233760

Share this Post