Sat, 07 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सतगुरु कबीर कम्युनिटी हॉल मेन बाजार कैंप में एक भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

*धार्मिक आयोजन हमें सतगुरु के चरणों से जोड़ते हैं : मोहिंदर भगत* 

जालंधर आज तिथि सितंबर (सोनू भाई) : शिरोमणि सतगुरु कबीर मंदिर आयोजन समिति पंजाब द्वारा सतगुरु कबीर कम्युनिटी हॉल मेन बाजार कैंप में एक भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जालंधर पश्चिम के विधायक मोहिंदर भगत विशेष रूप से पहुंचे और सतगुरु कबीर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया । कबीर पंथ पंजाब के प्रचारक मास्टर तेजिंदर पाल सिंह कैले ने विधायक महिंदर भगत को सतगुर कबीर पंथ की मांगो से परिचित करवाया। संगत को संबोधित करते हुए मोहिंदर भगत ने कहा कि ऐसे आयोजन हमें सतगुरु के चरणों से जोड़ते हैं। मोहिंदर भगत ने कहा कि उन्हें जिन मांगो से आवगत करवाया गया उसे शीघ्र पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस विशाल सत्संग सम्मेलन की शुरुआत पाठी खरैती लाल ने किया जबकि दया राम आर्य नगर वालिया ने सतगुरु कबीर महाराज की वाणी के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सत्संग के बाद गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया। इस अवसर पर शिरोमणि सतगुरु कबीर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनोद बॉबी, शोभा भगत आप जिला सचिव महिला विंग, कैशियर चरणजीत भगत, तुलसीदास, जोगिंदर पाल, सुरेश कुमार भगत, सुरजीत सिंह मोजी, सतगुरु कबीर मंदिर तेलिया मोहल्ला के अध्यक्ष पिंका भगत, कौसलर पति रुतेश निहंग, शशि भगत , राज कुमार, नीलम रानी, ​​शाम लाल,सतपाल,रतन कुमार, परषोतम लाल, राजन भगत, रमेश लाल और जालंधर के विभिन्न कबीर मंदराओं के अध्यक्ष और सभी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 270859

Share this Post