Sat, 07 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सुशील रिंकू ने केंद्र से जालंधर के लिए राजधानी एक्सप्रेस का स्टॉपेज मांगा 

 

 

नवनियुक्त केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से की मुलाकात और बधाइयां भी दी 

 

G2M जालंधर 11 जून- 24: पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार रिंकू ने आज नवनियुक्त केंद्रीय रेल मंत्री रवनीत बिट्टू से मुलाकात की और जालंधर के लिए राजधानी एक्सप्रेस का स्टॉपेज मांगा। रिंकू ने कहा कि यह ट्रेन नई दिल्ली से चलकर जम्मू जाती है लेकिन हैरानी की बात यह है कि पंजाब के प्रख्यात औद्योगिक नगर जालंधर में इस ट्रेन को स्टॉपेज नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जालंधर एनआरआई हब भी है जहां बड़ी तादाद में लोग दिल्ली के लिए यात्रा करते हैं और इस ट्रेन के जालंधर में रुकने से दिल्ली और जम्मू की तरफ जाने वाले यात्रियों को एक बड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान उन्होंने रवनीत बिट्टू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने पर बधाइयां दी और उम्मीद जताई कि वह पंजाब को केंद्र से नए प्रोजेक्ट की सौगातें दिलाएंगे। सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि पंजाब को रेलवे और यहां के किसानों को फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से काफी उम्मीदें हैं और रवनीत बिट्टू को यह दोनों अहम जिम्मेदारियां मिली है जिससे लोगों की उम्मीदें और भी बढ़ गई है। सुशील कुमार रिंकू ने फूलों का गुलदस्ता देकर नवनीत बिट्टू को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 270984

Share this Post