Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

 *सुशील रिंकू के नेतृत्व में भाजपा जालंधर लोक सभा में विजय का परचम लहराएगी:-विजय रुपाणी*

*भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को को दिया बड़ा झटका, कई बड़े नेताओं को किया भाजपा में शामिल*

 

जालंधर 16 मई (विक्रांत मदान) :  आज भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा जालंधर लोकसभा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के प्रयासों से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश प्रभारी विजय रुपाणी, के नेतृत्व में भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कई बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी गुरिंदर सिंह सगरावाली आदमपुर,वार्ड नंबर 72 के अध्यक्ष, नितज कश्यप, आम आदमी पार्टी के आईटी सेल के इंचार्ज, बंटी भंडारी,वार्ड अध्यक्ष,कुलभूषण जसम, कांग्रेस पार्टी से जोगिंदर पाल पब्बी, जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया इंचार्ज, शेर सिंह शेरु, मनीष मेहरा, मनीष सहगल, दीपक कुमार,बलजीत सिंह, बलबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, लाडी अंगूराल,और विजय,को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सिरोपा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।इस अवसर पर विशेष रूप से लोकसभा प्रदेश ऑफिस इंचार्ज एवं पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा,रमन पब्बी, सुभाष सूद,अभी लोच,राजू मागो,अमित भाटिया,तरुण कुमार,भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। विजय रुपाणी ने सभी नेताओं का भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया तथा कहा कि इन लोगों का पार्टी में आने से जालंधर लोकसभा में भाजपा और ज्यादा मजबूत हो गई है।इस अवसर पर विजय रुपाणी ने भाजपा ज्वाइन करने पर सभी नेताओं का भाजपा का सिरोपा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि इनकी आने से भाजपा को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब के मौजूदा हालात चिंता का विषय बने हुए हैं। प्रदेश में गुंडागर्दी,अराजकता,और नशे का कारोबार अपने चरम पर है उन्होंने कहा कि 2014 से निरंतर मोदी सरकार द्वारा देश में मूलभूत सुविधाओं तथा सामान्य वर्ग के जीवन को ऊंचा उठाने के लिए बहुत कुछ किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार का एक ही नारा दिया है कि भारत को आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रांतों को भी आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि सुशील रिंकू के नेतृत्व में भाजपा जालंधर लोक सभा में विजय का परचम लहराएगी और मोदी सरकार के 400 सीटों के मिशन को पूरा करने में मजबूती के साथ सहयोग करेंगे। जालंधर के विकास की रफ्तार को तेज कर स्मार्ट सिटी का काम पहल के आधार पर किया जाएगा

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267581

Share this Post