Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ही देश को विकास के पथ पर अग्रसर कर सकती है: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह*

*जदयू की पूर्व विधायक पूनम देवी कांग्रेस में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता*
 
*पूर्व जदयू विधायक पूनम देवी ने अपने समर्थकों संग ली कांग्रेस की सदस्यता*

*पटना. बुधवार, 15 मई, 2024* (विक्रांत मदान) : 
जदयू की पूर्व विधायक पूनम देवी ने अपने सैकडों समर्थकों के साथ आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सदाकत आश्रम में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के हाथों ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह के तत्पश्चात संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि दीघा से विधायक रही पूनम देवी के कांग्रेस पार्टी में ऐन चुनाव से पहले शामिल होना इंडिया गठबंधन के ताकत में इजाफा करेगा। उन्होंने कहा कि चार चरण के चुनाव बीत चुके हैं और अब अंतिम तीन चरण में भी एनडीए के घटक दलों और भाजपा की स्थिति नाजुक ही रहेगी। उन्होंने पूनम देवी को कद्दावर नेता बताते हुए कहा कि इनके कांग्रेस में शामिल होने से पटना साहिब और पाटलिपुत्र दोनों ही लोकसभा सीटों पर पार्टी पहले से ज्यादा मजबूत होगी और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को चुनाव में बढ़िया लाभ मिलेगा।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पूनम देवी ने कहा कि देश में वर्तमान सरकार के द्वारा फैलाएं जा रहे अराजक माहौल से अजीज आकर वें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दिखाते हुए आज वें शामिल हुई। उन्होंने बिहार में एनडीए को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक पूनम देवी के अपने सैकडों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई जिनमें प्रमुख रूप से मीनू सिंह, अजय कुमार, पवन कुमार सिंह, चंदन कुमार, अनिल कुमार सिंह, नीलू कुमारी आदि रहें।

मिलन समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल, डॉ. अम्बुज किशोर झा, डॉ. संजय यादव,सुमन कुमार मल्लिक, मुहम्मद अर्फराज़ साहिल, शिवपूजन सिंह उपस्थित थे।

*राजेश राठौड़*
*चेयरमैन, मीडिया विभाग*
*बिहार कांग्रेस*

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221152

Share this Post