Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*जालंधर में कांग्रेस के पैराशूट उम्मीदवार अपने क्षेत्र की दुर्गति करने के बाद जालंधर का क्या विकास करेंगे--सुशील रिंकु*

जालंधर आज तिथि 15 मई (विक्रांत मदान) : भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा से उम्मीदवार सुशील रिंकू ने कहा है कि जालंधर लोकसभा से कांग्रेस के पैराशूट उम्मीदवार अपने क्षेत्र में विकास के नाम पर दुर्गति करने के बाद जालंधर क्षेत्र का क्या विकास करेंगे।उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने लोगों को छोड़ कर टिकट के चक्कर में जालंधर आ गया है,उससे किसी प्रकार की उम्मीद करना भी अपने आप से बेइंसाफी है।उन्होंने कहा कि यह वो ही कांग्रेसी है जिन्होंने पंजाब की सत्ता में रह कर जालंधर में केन्द्र सरकार के स्मार्ट सिटी के सपने को पूरा नहीं होने दिया और भ्रष्टाचार के नाम पर लूट की है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप लोगों को गलत नीतियों के आधार पर गुमराह कर रहे है।सुशील रिंकु ने कहा कि जालंधर के रुके हुए विकास की गति को तेज करने के लिए भाजपा की जीत ज़रूरी है।उन्होंने कहा कि आज जालंधर लोकसभा का हर एक नागरिक चाहे वो शहर में है या देहात में है,वो अपने भविष्य के बारे में बहुत चिंतित है।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा के आने से जहा लोगों की चिंता का निवारण होगा वही पूरी दुनिया में मशहूर जालंधर में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।सुशील रिंकु ने कहा कि भाजपा आने के बाद जालंधर लोकसभा की सभी 9 हलकों में  रिकॉर्डतोड़ विकास होगा और इसके लिए सभी को अपना कीमती वोट भाजपा को ही देना होगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221152

Share this Post