Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*जालंधरवासी आप और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को नकार कर सुशील रिंकू के समर्थन मे उतरना शुरू--मंनोरंजन कालिया |

*सैंट्रल हल्के के दकोहा में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का हुआ आयोजन*

*जालंधर में भाजपा का किसी से कोई मुकाबला नही,पार्टी को विजय परचम लहराने से कोई नही रोक सकता--सुशील रिंकु*

जलांधर आज तिथि 13 मई (विक्रांत मदान ) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेंट्रल हल्के में पार्टी उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन मंडल 5 के अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में दकोहा में किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकु आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर मंनोरंजन कालिया ने कहा कि जालंधरवासी आप सरकार और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को नकार कर भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकू के समर्थन मे उतरना शुरू हो चुके है।उन्होंने कहा कि पंजाब की मान सरकार और उससे पहले कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के नाम पर लूट की है और इस बार लोगों ने उनको हराने का मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि अब देश ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है,और इस बार चार सौ से ज्यादा सीटों से भाजपा सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि जलांधर के लोगों ने इस बार भाजपा को जिताने का मन बना लिया है और सुशील रिंकु को सांसद में भेज कर मोदी जी को मज़बूत करेंगे।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत तय है और पार्टी को जालंधर सीट पर विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा का किसी से कोई मुकाबला नही है तथा इस बार यह सीट जीत कर पार्टी इतिहास बनायेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221152

Share this Post