Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*सरकार पोषित बालू माफियाओं पर कब होगा नियंत्रण: राजेश राठौड़*

*बालू माफियाओं को संरक्षण दे रही है एनडीए सरकार: राजेश राठौड़*

*बालू माफियाओं के हाथों की कठपुतली बनी सरकार: राजेश राठौड़*

 


*पटना. शुक्रवार, 3 मई, 2024* (विक्रांत मदान) 

बिहार में बालू के कारोबार में वर्चस्व को लेकर आएं दिन गोलीबारी की घटनाएं पर बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने राज्य की नीतीश भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि कल भोजपुर जिले के कालूचक गांव में बालू माफियाओं के बीच गोलीबारी की घटना हुई है जिसमें दो निर्दोष मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं करीब छह लोग गोली लगने से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। ये राज्य सरकार के शह पर संचालित अवैध बालू खनन और माफियाओं के संरक्षण की देन है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा है कि आएं दिन ऐसी घटनाएं पूरे बिहार में सुनने और देखने को मिल रही है। यह सीधे सीधे बालू माफियाओं को प्राप्त सरकारी संरक्षण और पुलिसिया शह की देन है जो हर बार किसी न किसी निर्दोष को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। उन्होंने सीधे सीधे नीतीश भाजपा सरकार के खत्म हो रहे इकबाल का देन बताते हुए कहा है कि बिहार में सत्ता संपोषित माफिया राज संचालित है और इसमें सरकार केवल अपने हिस्से के उगाही के लिए मौन धारण किए हुए है। उन्होंने मृत दोनों मजदूरों को उचित मुआवजा देने की मांग की है और बालू माफियाओं पर अविलंब नियंत्रण लगाने की मांग की है।

*राज

 

 

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221178

Share this Post