Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*केंद्र सरकार द्वारा दिया गया करोड़ों रुपया भी नगर निगम के अफसर ने उड़ाया भ्रष्टाचार में:- कृष्ण देव भंडारी*

*भाजपा नेताओ ने आरोप लगाया नगर निगम जालंधर भ्रष्टाचार का अड्डा बना* 


*फर्जी ट्रैक्टर ट्रालियां,बिल,साइन,प्रूफ लगा नगर निगम वर्कशाप में करोड़ों का घोटाला हुआ:-सुशील शर्मा*

 

**निगम अधिकारी आप पार्टी के सहयोग से खून पसीने की कमाई को भ्रष्टाचार में उड़ा रहे:-शीतल अंगूराल*

जालंधर 2 मे (विक्रांत मदन) भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम में हो रहे नए-नए भ्रष्टाचार को लेकर एक प्रेस वार्ता  भाजपा के प्रदेश कार्यालय विजय रिजॉर्ट मकसूदा में संपन्न हुई ।जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव व प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी, जालंधर लोकसभा के संयोजक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,सुभाष सूद ,अमरजीत सिंह अमरी,पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर ,भगवंत प्रभाकर ,अमित भाटिया, तरुण कुमार, हितेश स्याल, मणि कुमार,व अन्य उपस्थित थे इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने नगर निगम जालंधर में नित्य नए हो रहे फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है जिसमें नगर निगम की वर्कशॉप में फर्जी ट्रैक्टर ट्रालियां चलाई गई नगर निगम के अफसर द्वारा फर्जी स्टाफ दिखाया गया फर्जी बैंक खाता दिखाए गए सुशील शर्मा ने कहा कि नगर निगम जालंधर के अफसर ने भ्रष्टाचार के नए-नए आयाम स्थापित किए हैं जिसकी जांच नगर निगम कमिश्नर को उच्च स्तरीय तरीके से करवा कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए इस मौके पर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक शीतल अंगूराल ने नगर निगम कमिश्नर से मांग की है कि लोगों के खून पसीने की कमाई को जालंधर नगर निगम के अफसर भ्रष्टाचार में उड़ा रहे हैं इस पर भी जल्द से जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी ने भी नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की भंडारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिया गया करोड़ों रुपए का फंड भी नगर निगम में भ्रष्टाचार में उड़ाया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221268

Share this Post