Thu, 17 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जिला भाजपा ने गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया*

*जिला भाजपा ने गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया*

जालंधर (   )भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर द्वारा जिला प्रधान सुशील शर्मा की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह स्थानीय भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में मनाया गया । इस अवसर पर झंडा फहराने की रस्म अदा की गई।इसके साथ राष्ट्रीय गान का उच्चारण हुआ तथा भारत माता की जय के नारों ने पूरे वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया,प्रदेश उपाध्यक्ष के डी भंडारी,प्रदेश स्पोर्ट्स सैल अध्यक्ष सन्नी शर्मा,पूर्व जिला प्रधान सुभाष सूद भी पहुंचे।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने सभी को 75वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि हम सभी यहां इस पावन तिरंगे झंडे के नीचे भारतीय गणतंत्र दिवस का महोत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हर भारतवासी के लिए गर्व और सम्मान की बात है।उन्होंने कहा कि आज हमें देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान बनाने वाले महापुरुषों को भी नमन करना चाहिए।इस अवसर पर राकेश राठौर ने सभी को 75वे गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि हर भारतीय हर्ष और उल्लास के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को मनाता है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक प्रणाली की राह तैयार करने वाला संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किए जाने की यह तारीख भारतीय इतिहास में विशेष महत्व रखती है। इस अवसर पर केडी भंडारी ने सभी देशवासियों को 75वे गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद दी।उन्होंने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस,ये ऐसा पर्व हैं जो प्रत्येक देशवासी के लिए समान महत्व रखता हैं।उन्होंने कहा कि हम सभी को राष्ट्र हित में ज्यादा से ज्यादा सामाजिक कार्य करने चाहिए।उन्होंने कहा कि आज हमारा देश चांद पर पहुंच चुका है और परमाणु शक्ति संपन्न बन चुका हमारा देश विकसित देशों में जगह बना लेगा।भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।इस अवसर पर मंनोरंजन कालिया सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।उन्होंने कहा कि आज हर नागरिक को भारत की गौरव-गाथा पर गर्व का अनुभव होता है।उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हम भारतवासियों ने बेशुमार उपलब्धियां हासिल की हैं, आज इन्हीं उपलब्धियों का जश्न और उत्सव मनाने का दिन है। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेश कपूर,अशोक सरीन हिक्की और अमरजीत सिंह गोल्डी,ज़िला सचिव अजय चोपड़ा,शाम शर्मा,अशवनी अटवाल,ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी,जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव ढींगरा,पूर्व ज़िला भाजपा देहाती प्रधान अमरजीत सिंह अमरी,मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल आदि उपस्थित थे।।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220015

Share this Post