Mon, 15 Jun 2026

अपनी हार देख राहुल व भाजपा विरोधी दल बोखलाहट मे सभी संवैधानिक सीमाएं भूले -- सुशील शर्मा

*प्रेस नोट*

*सैंकड़ो भाजपा की महिलायें,नौजवान, व्यापारीओ समेत सभी प्रमुख नेताओ ने एकजुट होकर राहुल गांधी का पुतला फूका* 

*अपनी हार देख राहुल व भाजपा विरोधी दल बोखलाहट मे सभी संवैधानिक सीमाएं भूले -- सुशील शर्मा*

*भाजपा कार्यकर्ताओ मे विरोधियों के खिलाफ रोष एवं सभी मे जोश देखने को मिला*

जालंधर (  )भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा उपराष्ट्रपति जी के खिलाफ अपमानित भाषा व गलत वीडियो बनाने के विरोध में स्थानीय शहीद भगत सिंह चौंक में प्रचंड पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया।जिसमे सैकड़ों की गिनती मे भाजपा की महिलायें,नौजवान,सीनियर नेताओ समेत सभी मोर्चा,सैलो के लोग शामिल हुए। इसमें विशेष रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया,प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा,पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर अमरजीत सिंह गोल्डी,पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर,प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शैली खन्ना,प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री सतनाम सिंह बिट्टा विशेष रूप से शामिल  हुए। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष चरम सीमा पर था और उन्होंने राहुल गांधी मुर्दाबाद, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद  के जमकर नारे लगाए।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि अपनी हार को होते देख राहुल गांधी और भाजपा विरोधी दल सभी संवैधानिक सीमाएं भूल चुके हैं और निरंतर अमर्यादित शब्दावली का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरे भारत वर्ष में कांग्रेस के खिलाफ लोगों में  गुस्सा आने वाले समय में जनाक्रोश के रूप में सामने आयेगा।उन्होंने कहा कि जिस तरह से उपराष्ट्रपति का अपमान किया गया है और जिस तरह से राहुल गांधी ने वीडियो बनाकर उसका प्रचार-प्रसार किया है, यह न केवल उपराष्ट्रपति का अपमान है, बल्कि इन्होंने देश के एक बहुत बड़े समुदाय का भी अपमान किया है और जिसके लिए इन्हें पूरे देश से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।उन्होंने कहा कि इतने बड़े पद पर आसीन महानुभाव के अपमान के उपरांत भी न तो सोनिया गांधी ने,न ही खड़गे ने और न ही इनके सहयोगी ममता बनर्जी ने इसकी निंदा की और न ही इस पर माफी मांगी है। मंनोरंजन कालिया ने कहा कि विपक्ष संविधान और लोकतंत्र की हत्या करना चाहता है और उपराष्ट्रपति के अपमान से देश लोगों में गुस्सा और रोष है। के डी भंडारी ने कहा कि जो देश के प्रधानमंत्री बनने के सपने देखते है वे उप राष्ट्रपति के अपमान करने के बाद स्वयं इस कृत्य का वीडियो बना रहे थे। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि क्या चुनावी हार के कारण विपक्ष मानसिक संतुलन खो चुका है।राजेश बाघा ने कहा कि राहुल गांधी ने उपराष्ट्रपति के खिलाफ जो अभद्र भाषा का प्रयोग किया है वे पूरे देश को स्वीकार्य नहीं होगी और भाजपा इसका एकस्वर में विरोध करती है।इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारनी सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,रमेश शर्मा,अमरजीत अमरी,भगवंत प्रभाकर,राजीव ढिंगरा,जिला उपाध्यक्ष अश्विनी भंडारी, भुपिंदर कुमार,दविंदर कालिया,मनीष विज,अनिल मिनिया,गुरविंदर सिंह लबा,जिला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा,हितेश स्याल,सनी शर्मा,पूर्व भाजपा देहाती अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी,प्रदेश युवा मोर्चा सह मीडिया इंचार्ज प्रशांत गंभीर,जिला सचिव शाम शर्मा, अनु शर्मा,मीनू शर्मा,अजय चोपड़ा,डॉ मुकेश वालिया,जिला सोशल मीडिया इंचार्ज दिनेश मल्होत्रा,,जिला ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी,युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती राजपुत,जिला आईटी अध्यक्ष दीपाली बागड़िया,जिला एस सी मोर्चा अध्यक्ष अजमेर सिंह बादल,प्रमोद कश्यप,रत्न लाल टांग,करनैल सिंह,अनुज शारदा  योगेश मल्होत्रा,वरिष्ठ भाजपा नेता किशनलाल शर्मा,सूबेदार यादव,सुधीर अहीर,पूर्व पार्षद विपन कुमार,अंकुर रत्ती,गौरव राय(बिल्लू),नीरज कुमार,मंडल अध्यक्षों में राजेश कुमार मल्होत्रा,कुलवंत शर्मा,गुरप्रीत सिंह विक्की,आशीष सहगल,प्रदीप कपानिया,गौरव जोशी,मनीष बल,फिरोज़ मसीह, सूर्या मिश्रा,वरुण दुबे,सुधीर अहीर, हरीश हैप्पी,शेरू, मंडल अध्यक्ष गुरदेव संधू ,अमित कुमार,गगन भगत,चेतन गर्ग,रजीव परमार,संजीव शर्मा मनी,गौरव राय,भुवन मल्होत्रा बाबु अरोड़ा,पुनु,चिंटू,जिला महिला मोर्चा महामंत्री शमा चौहान,जिला भाजपा सचिव अनु शर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रानी सरीन, वरिष्ठ भाजपा नेत्री किरण थापर और प्रवीण शर्मा,कमलजीत गिल,उषा शर्मा ,शशि शर्मा,सुनैना शर्मा,प्रवीण बांसल,सरोज बजाज,कुमार जैन,सौरव गुप्ता,समीर मोदी,अश्वनी बब्बर,सूबेदार यादव,गुरमीत सिंह, सुरेंद्र बब्बर, उपाध्यक्ष गौरव जोड़ा,मास्टर मुन्नीलाल आदि उपस्थित थे।


520

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 166822