Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

महिला सशक्तिकरण को लेकर जिला भाजपा महिला मोर्चा मजबूती से कर रहा सराहनीय कार्य-- सुशील शर्मा

*जालंधर भाजपा महिला मोर्चा हुआ और ज्यादा मजबूत,दर्जनों महिलाओ ने मोदी जी की नीतियो से प्रभावित होकर की भाजपा जॉइन*

*महिला सशक्तिकरण को लेकर जिला भाजपा महिला मोर्चा मजबूती से कर रहा सराहनीय कार्य-- सुशील शर्मा*

जलांधर(  )भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष आरती राजपूत की अध्यक्षता में मंडल 10,मंडल 12 और वार्ड नं 61 न्यू बाबू लाभ सिंह नगर से पार्टी को मजबूती मिलते हुए दर्जनों महिला शक्ति ने भाजपा जॉइन की है।इन ज्वाइन को करवाने में आरती राजपूत ने विशेष योगदान दिया।इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा,प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शैली खन्ना,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,मंडल अध्यक्ष मनीष बल आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर भाजपा ज्वाइन करने वालों में सुमन रत्तू राणा,अंजली,सीमा,जसविंदर कौर,रंजीत कौर, कमला नाहर,कुलविंदर कौर,सुनीता, रक्षा देवी,रजनी, शालू, ऐडवोकेट लवप्रीत कौर,सोनिया, लखविंदर कौर, हरनीत कौर, नवजोत कौर, शशी सभरवाल,काजल सभरवाल,नेहा सभरवाल,नीलम सभरवाल,मंजू सहोता,पिंकी थापर,किरण मसीह,कोमल सिद्धू, राधिका सभरवाल, इंद्रा सोंधी,प्रवीण, सुमन थापर आदि सम्मिलित है।सुशील शर्मा ने भाजपा जॉइन करने पर सभी का स्वागत किया वही कहा कि इनके आने से महिला मोर्चा और ज्यादा मजबूत होगा और जिले में पार्टी का जनादर और बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि जिले में महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला मोर्चा मजबूती से सराहनीय कार्य कर रहा है।उन्होंने सभी को कहा कि हमें केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को घर-घर लेकर जाना है और इसके लिए हमें अपने-अपने क्षेत्र में इसके लिए पूरी मेहनत से कार्य करना है।आरती राजपूत ने सभी महिलाओं का भाजपा में शमिल होने पर हार्दिक मुबारकबाद दी है।उन्होंने कहा कि हमें मोदी सरकार की जनकल्याणकारी और जनहित योजनाओं को मंडल के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे उसे लेकर अपने दृढ़ निश्चय के साथ काम करना है।उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत के लिए महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत ऊंचा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221415

Share this Post