Tue, 24 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाबी सिंगर दिलजीत एक बार फिर निशाने पर! बम से उड़ाने की मिली धमकी

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के आगामी बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। कर्नाटक के धारवाड़ के पुलिस कमिश्नर को भेजे गए एक ईमेल के जरिए आईईडी (IED) ब्लास्ट की चेतावनी दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ईमेल में 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा भी लिखा गया है और 29 नवंबर को बेंगलुरु के नाइस रोड ग्राउंड (मदावरा) में होने वाले कार्यक्रम को निशाना बनाने की बात कही गई है।

दर्शकों को लेकर ईमेल में दी गई चेतावनियां
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को लेकर भी कई तरह की चेतावनियां लिखी गई हैं। संदेश भेजने वाले ने लोगों से बच्चों को साथ न लाने, आईफोन पर आने वाली कॉल या संदेशों का जवाब न देने और मेट्रो से यात्रा करने से बचने जैसी बातें कही हैं।

शो पर फिलहाल कोई बदलाव नहीं
इस धमकी भरे ईमेल के सामने आने के बाद पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। पुलिस ईमेल की प्रामाणिकता की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह संदेश किसने और कहां से भेजा है। वहीं, कॉन्सर्ट को रद्द करने या इसकी तारीख में बदलाव करने को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 305487

Share this Post