Tue, 24 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में बसों का चक्का जाम, कर्मचारियों का बड़ा ऐलान

पंजाब में सरकारी बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। राज्य में 25, 26 और 27 नवंबर को पीआरटीसी और पनबस कर्मचारियों की ओर से तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। ऐसे में लगातार तीन दिन सरकारी बसों की सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मांगों पर सहमति के बावजूद लागू नहीं हुआ फैसला
जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों के बीच हुई बैठक में कई मांगों को लेकर सहमति बनी थी। हालांकि, कर्मचारियों का आरोप है कि बैठक में लिए गए फैसलों और उनकी मांगों को अभी तक पूरी तरह लागू नहीं किया गया है। इसी बात को लेकर पीआरटीसी और पनबस के ठेका आधारित कच्चे कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर अमल नहीं होता, तब तक वे अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।

पहले से घोषित कार्यक्रम के तहत होगी हड़ताल
कर्मचारियों ने अपने पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार 25 से 27 नवंबर तक हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। इस दौरान सरकारी बस सेवाओं पर असर पड़ सकता है। हड़ताल के कारण रोजाना बसों में सफर करने वाले यात्रियों, खासकर नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है।

अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान
पंजाब के प्रदेश महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों ने कहा कि कर्मचारी पीआरटीसी ठेका कर्मचारी मोर्चा के बैनर तले एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने साफ किया कि कर्मचारियों की मांगों का उचित समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 305487

Share this Post