Tue, 24 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में इंग्लैंड से लौटे बेटे ने मां और 2 पालतू कुत्तों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद भी दी जान

अमृतसर के जुझार सिंह एवेन्यू में सुबह एक व्यक्ति ने पहले 2 कुत्तों की गोलियां मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फिर उसने अपनी मां भूपिंदर कौर को गोली मार दी। मां को गोली मरने के बाद फिर उसने खुद को भी गोली मार ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। 

जानकारी के मुताबिक 50 साल का हरप्रीत सिंह नशे का आदी है और वह 7 साल पहले ही इंग्लैंड से भारत आया था। उसकी पत्नी भी छोड़कर जा चुकी है। वह पत्नी के साथ भी मारपीट करता था। इससे तंग आकर ही वह मायके चली गई थी।

गोली की आवाज सुनने के बाद पता चला
मृतक के भाई की पत्नी मीनू ने बताया कि यह घटना सुबह 9 बजे के की है। वह अपनी 2 बेटियों के साथ घर में सो रही थीं और उनका दरवाजा बंद था। आवाज सुनकर जब वह बाहर निकलीं और पास के एक अंकल को लेकर गईं, तो पता चला कि उनके जेठ हरप्रीत सिंह (50) ने अपनी मां और दो पालतू कुत्तों को गोली मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद हरप्रीत ने साथ वाली गली के पास खेतों में जाकर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पत्नी से मारपीट करता था, हो चुका है तालाक
मीनू के मुताबिक हरप्रीत सिंह इंग्लैंड से आया था और नशे का आदी था। वह अपनी पहली पत्नी के साथ भी मारपीट करता था। इसके चलते उनका तलाक हो गया था। वह अपनी मां के साथ घर की ऊपरी मंजिल पर रहता था। मीनू ने बताया कि उनका हरप्रीत से कोई झगड़ा नहीं था लेकिन वह अक्सर छोटी-मोटी बातों पर अपनी मां से झगड़ा करता था।

हमेशा अपने साथ पिस्टल रखता था
महिला ने बताया कि आरोपी के पास 24 घंटे एक पिस्टल रहती थी, जिसका लाइसेंस उसकी मां के नाम पर था। वह पहले भी पिस्टल लोड करके छत या गली में टहलता रहता था। इस पूरी घटना की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। मीनू ने भावुक होते हुए बताया कि गोली मारते समय उसकी मां लगातार कहती रही कि मुझे मत मार,मुझे मत मार लेकिन उसने अपनी मां को भी नहीं बख्शा।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 305487

Share this Post