Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा जालंधर लोकसभा सीट जीत कर रचेगी इतिहास-- पुनीत शुक्ला

*भाजपा जोनल प्रभारी ने जालंधर लोकसभा प्रवास योजना के संगठनात्मक ढाँचे और तैयारियों को लेकर की अहम बैठक*

*जालंधर लोकसभा के सभी बूथों में  हर घर तक पार्टी केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को लेकर जायेगी--जगमोहन सिंह राजू*

*कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा जालंधर लोकसभा सीट जीत कर रचेगी इतिहास-- पुनीत शुक्ला*

जलांधर(  )भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा प्रवास योजना के संयोजक पुनीत शुक्ला की अध्यक्षता में जालंधर लोकसभा के संगठनात्मक ढाँचे और तैयारियों को लेकर अहम बैठक स्थानीय सर्किट हाऊस में संपन्न हुई। इसमें विशेष रूप से प्रदेश संगठन मंत्री श्रीनिवासलू, प्रदेश महासचिव व प्रदेश भाजपा लोकसभा प्रवास योजना के सह संयोजक और जोनल प्रभारी जगमोहन सिंह राजू ,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष के डी भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा,आदि उपस्थित हुए।जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि हमें केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को जालंधर लोकसभा के सभी 1920 बूथों के हर घर तक लेकर जाना है।उन्होंने सभी से विचार विमर्श करते हुए सुझाव भी लिए और आगे की रणनीति बनाने हेतु दिशा निर्देश भी दिए।उन्होंने कहा कि जिले में  केंद्र सरकार की लाभान्वित योजनाओं में हजारों लोगों ने अपने पक्के मकान बनवाए,लाखों लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनाए,जिसमें हजारों लोगों ने इस से  ईलाज भी फ्री में करवाया।इसके अलावा उजाला गैस योजना में हजारों लोगों ने फ्री में गैस सिलेंडर लिए और उसके साथ-साथ कई अन्य  योजनाओं का लाभ भी लोगों ने लिया है।उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत ऊंचा है।पुनीत शुक्ला ने कहा कि हमें केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को घर-घर लेकर जाना है और इसके लिए हमें जालंधर लोकसभा के हर बूथ के हर घर तक जाने के लिए सभी को अपने-अपने क्षेत्र में  पूरी मेहनत से कार्य करना है।उन्होंने कहा कि हमारी जीत बहुत नजदीक है बस हमें एक होकर सभी कार्यकर्ताओं को पूरा जोर लगाना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में हर वर्कर,कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपनी कार्यक्षमता से बढ़कर काम करेगा और जालंधर में पार्टी की अप्रत्याशित जीत होगी।उन्होंने कहा कि हमें मोदी सरकार की जनकल्याणकारी और जनहित योजनाओं को जिले के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे उसे लेकर अपने दृढ़ निश्चय के साथ काम करना है।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शहरी सुशील शर्मा,प्रदेश आईटी सैल अध्यक्ष राकेश गोयल,पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर,देहाती अध्यक्ष पंकज ढींगरा,नरेंद्र पाल सिंह चंदी, विक्की आदि उपस्थित हुए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221415

Share this Post