Sat, 21 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

महंगाई बेकाबू, केंद्र और राज्य सरकार जनता को राहत देने में नाकाम: रविश राज

जरूरी घरेलू वस्तुओं की कीमतों में 52 फीसदी तक बढ़ोतरी, रसोई का बजट बिगड़ा ।

जालंधर, आज तिथि 20 नवंबर (सोनू) : कांग्रेस नेता एवं पंजाब ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर रविश राज शर्मा ने लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक थोक मंडियों में जरूरी घरेलू वस्तुओं की कीमतों में 52 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो चुकी है, जिसने आम आदमी की रसोई का जायका बिगाड़ने के साथ-साथ पूरे घरेलू बजट को भी हिलाकर रख दिया है। आज गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए घर का खर्च चलाना लगातार मुश्किल होता जा रहा है।

रविश राज शर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के बजाय केवल जुमलों और दावों की राजनीति कर रही है, वहीं पंजाब की आप सरकार भी जनता को राहत देने के अपने वादे पूरे करने में विफल रही है। चुनावों के समय आम आदमी के हितों की बात करने वाली आप सरकार को बताना चाहिए कि बढ़ती कीमतों से परेशान पंजाब के परिवारों को राहत देने के लिए उसने क्या ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि रसोई गैस से लेकर खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरतों तक हर चीज महंगी होती जा रही है, लेकिन दोनों सरकारों के पास जनता की परेशानी का कोई समाधान नहीं है।

उन्होंने कहा कि महंगाई अब केवल आर्थिक मुद्दा नहीं, बल्कि आम परिवारों के सामने रोजमर्रा की जिंदगी चलाने का गंभीर संकट बन चुकी है। रविश राज शर्मा ने केंद्र और पंजाब सरकार से मांग की कि जरूरी घरेलू वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर तत्काल नियंत्रण किया जाए और आम लोगों को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा और आप दोनों को जनता को जवाब देना होगा कि आखिर कब तक आम आदमी उनकी नाकाम नीतियों की कीमत चुकाता रहेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 298288

Share this Post