Sat, 21 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतपाल को असम से पंजाब ला रही पुलिस, कोर्ट से मिली है कस्टडी पैरोल

पंजाब के खडूर साहिब से सांसद और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए असम की डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब के लिए रवाना हो चुके हैं। पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम कड़े सुरक्षा घेरे में उन्हें लेकर रवाना हुई है, जिसकी पहली तस्वीर भी सामने आई है। करीब साढ़े तीन साल बाद अमृतपाल सिंह जेल की चारदीवारी से बाहर निकले हैं।

असम से दिल्ली होते हुए पंजाब ला रही है पुलिस
तय कार्यक्रम के मुताबिक, पंजाब पुलिस की टीम शुक्रवार को अमृतपाल सिंह को लेकर पहले असम से दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर की फ्लाइट से उन्हें पंजाब ले जाया जाएगा। सुरक्षा कारणों के चलते पुलिस और प्रशासन ने इस बात की जानकारी गोपनीय रखी है कि पंजाब पहुंचने के बाद अमृतपाल सिंह को किस स्थान पर रखा जाएगा।

कल पैतृक गांव में अंतिम संस्कार, मिली 3 घंटे की पैरोल
अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का बीते 8 नवंबर को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार, 21 नवंबर को अमृतसर स्थित पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में किया जाएगा। इस धार्मिक व पारिवारिक रस्म में शामिल होने के लिए अमृतसर की अदालत ने अमृतपाल सिंह को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कुल 3 घंटे की कस्टडी पैरोल मंजूर की है।

परिवार ने पुलिस के खाते में जमा कराए 10 लाख रुपए
अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब लाने, सुरक्षा व्यवस्था करने और वापस जेल छोड़ने के पूरे खर्च का वहन परिवार द्वारा किया जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया के लिए अमृतपाल के परिवार ने पुलिस विभाग के खाते में 10 लाख रुपए जमा करवाए हैं। पैरोल की अवधि समाप्त होते ही पुलिस उन्हें वापस डिब्रूगढ़ जेल ले जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 298288

Share this Post