Wed, 11 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

120 फुट सड़क खोलने के लिए DC को मेमोरेंडम देंगे पार्षद बलराज ठाकुर

श्री गुरु रविदास चौक से पीपीआर मॉल तक 120 फुट सड़क पूरी तरह खुल चुकी है, लेकिन इसके आगे अंध विद्यालय से इनकम टैक्स कॉलोनी तक सड़क का हिस्सा अभी भी महज 20 फुट तक सीमित है। सड़क का यह हिस्सा पूरी तरह न खुलने के कारण यहां बॉटलनेक की स्थिति बनी हुई है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क बंद होने से कारोबार प्रभावित, व्यापारियों में रोष

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सड़क की पूरी चौड़ाई न खुलने के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। सड़क संकरी होने से यातायात प्रभावित रहता है। इसका सीधा असर आसपास की दुकानों और व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि सड़क का काम पूरा होने और पूरी चौड़ाई में रास्ता खुलने से आम लोगों के साथ-साथ दुकानदारों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

11 नवंबर को DC को सौंपेंगे मेमोरेंडम

इस समस्या को लेकर पार्षद बलराज ठाकुर की ओर से बुधवार, 11 नवंबर को सुबह 11 बजे डिप्टी कमिश्नर (DC) को मेमोरेंडम सौंपा जाएगा। यह मेमोरेंडम पीपीआर मॉल से आगे अंध विद्यालय से इनकम टैक्स कॉलोनी रोड तक 120 फुट सड़क को पूरी तरह खुलवाने के लिए दिया जाएगा। इसके जरिए प्रशासन से मांग की जाएगी कि सड़क के अधूरे हिस्से को खुलवाकर लोगों और व्यापारियों को पेश आ रही परेशानी का समाधान किया जाए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 276825

Share this Post