Tue, 10 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

स्टील फैक्ट्री में क्रेन गैस पाइपलाइन से टकराई, फिर हुआ ऐसा धमाका कि 17 लोगों की मौत

तुर्किए में सोमवार को एक स्टील फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने भारी तबाही मचा दी। इजमिर शहर के पास स्थित फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आने से 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

क्रेन के गैस पाइपलाइन से टकराने के बाद हुआ धमाका
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैक्ट्री में एक क्रेन के जरिए बॉयलर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान क्रेन गैस पाइपलाइन से टकरा गई। इसके बाद वहां रखा सामान नीचे मौजूद भट्टी में जा गिरा, जिससे जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते कई लोग इसकी चपेट में आ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

17 लोगों की मौत, 12 घायलों की हालत गंभीर
इस भीषण हादसे में अब तक 17 लोगों की जान जाने की खबर है, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 लोग गिरफ्तार
फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्रेन के गैस पाइपलाइन से टकराने और उसके बाद हुए धमाके के पीछे किसकी लापरवाही थी। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जिस किसी की भी जिम्मेदारी या लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 276453

Share this Post