Tue, 10 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

घर के बाहर पटाखे फोड़ रहा था युवक, तभी मौत बनकर पहुंचे दो हमलावर

कपूरथला में सोमवार रात गोलियां चलने से एक युवक की जान चली गई। मोहल्ला मेहताबगढ़ में घर के पास पटाखे चला रहे 27 वर्षीय युवक को दो गोलियां मारी गईं। गोली उसके सीने में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मोहल्ला मेहताबगढ़ निवासी मनी के रूप में हुई है। उसकी करीब 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। वह चार बहनों का इकलौता भाई था। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

घर के पास पटाखे चला रहा था मनी, तभी पहुंचे दो युवक
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 8 बजे मनी अपने घर के पास पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले कोमल और मनी नाम के दो युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान चलाई गई दो गोलियों में से एक मनी के सीने में जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। फायरिंग के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

दोस्तों ने स्कूटी पर पहुंचाया अस्पताल
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और मनी के दोस्त मौके पर पहुंच गए। दोस्तों ने उसे तुरंत स्कूटी पर बैठाया और अस्पताल लेकर रवाना हो गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मनी की मौत हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

DSP का दावा- मनी से नहीं थी आरोपियों की कोई दुश्मनी
वारदात की जानकारी मिलते ही थाना सिटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से गोलियों के दो खोल बरामद किए। DSP ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं।

गलती से गोली लगने के कारण हुई मौत
DSP ने आगे बताया कि मनी स्थानीय स्तर पर पहलवानी करता था और उसका आरोपियों के साथ कोई विवाद नहीं था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने किसी अन्य व्यक्ति को निशाना बनाकर गोलियां चलाई थीं, लेकिन एक गोली गलती से मनी को लग गई। इसी गोली के कारण उसकी जान चली गई।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 276453

Share this Post