Tue, 10 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, फिर उसके बाद जो हुआ ...

जालंधर के लेदर कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ कमरे में पकड़ लिया। महिला अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंची थी। दोनों को एक साथ देखने के बाद पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने पति की पिटाई कर दी। इस दौरान काफी देर तक मौके पर विवाद चलता रहा। महिला ने पति के मोबाइल फोन और कमरे में मौजूद सामान को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

5 साल से दूसरी महिला के साथ संबंध होने का आरोप
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति पिछले करीब पांच साल से एक अन्य महिला के साथ रिलेशनशिप में है। इस बात को लेकर पहले भी उनके बीच कई बार विवाद हो चुका है। हालांकि, उस समय परिवार के बीच समझौता हो गया था और पति को अपनी गलती सुधारने का मौका दिया गया था। समझाने के बावजूद पति ने दूसरी महिला से मिलना बंद नहीं किया। जब उसे दोनों के बारे में दोबारा जानकारी मिली तो वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच गई और पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया।

अमृतसर में नौकरी करने की बात कहकर जालंधर में रहने का आरोप
महिला ने बताया कि उसका पति परिवार को कहता था कि वह अमृतसर में नौकरी करता है। लेकिन उसके मुताबिक, पति जालंधर में ही एक कमरा लेकर दूसरी महिला के साथ रह रहा था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति के इस रिश्ते की जानकारी उसके माता-पिता को भी है, लेकिन उन्होंने कभी इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया।

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो होने का दावा
पीड़िता ने पति के मोबाइल फोन में दूसरी महिला से जुड़ी आपत्तिजनक वीडियो होने का भी दावा किया है। इसके अलावा उसने आरोप लगाया कि उसका पति दड़े-सट्टे में पैसे जीतता है और उसने दूसरी महिला के लिए मकान भी खरीदा है। दूसरी महिला रोजाना शाम करीब 5 बजे कमरे में आती थी और 7 बजे के आसपास वहां से चली जाती थी। परिवार के मौके पर पहुंचने और हंगामा होने के बाद दूसरी महिला वहां से फरार हो गई।

गलती मानने के बजाय परिवार को धमकाने का आरोप
पीड़िता के भाई हनी अंगुराल ने बताया कि उनका जीजा पहले भी उनकी बहन को परेशान करता रहा है। परिवार के सदस्य जब उसे पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे तो उसने अपनी गलती मानने के बजाय उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। दोनों के बीच पिछले पांच वर्षों से संबंध होने की बात सामने आई है। घटना के बाद परिवार की ओर से कुछ वीडियो भी जारी किए गए हैं, जिनमें कमरे में मौजूद सामान दिखाने का दावा किया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले में पत्नी और उसके परिवार की ओर से लगाए गए आरोप सामने आए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 276453

Share this Post