Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*स्मार्ट सिटी घोटाले के दोषियों को बचाने वाले आप और कांग्रेस की मिलीभगत हुई जगजाहिर-- सुशील शर्मा*

*स्मार्ट सिटी घोटाले के दोषियों को बचाने वाले आप और कांग्रेस की मिलीभगत हुई जगजाहिर-- सुशील शर्मा*

*जालंधवासियों को कांग्रेस व आप दोनों ने किया गुमराह भाजपा सबसे बेहतर विकल्प --सुशील शर्मा*

*कांग्रेस एवं आप ने वोट के बदले गंदा पानी,खराब सीवरेज,टूटी सड़के,डेंगू मलेरिया टाइफ़ायड जैसी बीमारियां दी --सुशील शर्मा*


जालंधर(26 अक्टूबर) भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा है कि पार्टी निगम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और हमारा एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी घोटाले के दोषियों को बचाने वाले आप और कांग्रेस सरकार की मिलीभगत जगजाहिर हो गई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप दोनों पार्टियों ने शहरवासियों को गुमराह किया है और अब भाजपा ही एकमात्र विकल्प है जो शहर के लोगों का भविष्य और सुरक्षा सुविधा निर्धारित करेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं आप ने वोट के बदले लोगों को गंदा पानी,खराब सीवरेज,टूटी सड़के,डेंगू मलेरिया टाइफ़ायड जैसी बीमारियां बदले भी दी है।उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल ख़राब करने वाली आप सरकार को लोग बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेंगे और आगामी निगम चुनावों में इनकी हार तय है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को लोगों के साथ किये झूठे वायदों का जवाब जनता की अदालत में देना होगा।उन्होंने कहा कि अब भाजपा को दे मौका दे कर ही जालंधरवासियो की भलाई हो सकती है।उन्होंने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार सहित पंजाब की  मान सरकार में भी भ्रष्टचार,बेईमानी कूट-कूट कर भरी है। उन्होंने कहा कि जहाँ दिल्ली की कट्टर ईमानदार केजरीवाल सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार मामलों में सलाखों के पीछे जा चुके हैं, वही पंजाब में भी इनके भ्रष्टाचार की झड़े पांव पसार चुकी है।उन्होंने सभी से अपील की है इस वार एक एक वोट भाजपा के उम्मीदवार को जिताने के लिए दे l।उन्होंने कहा कि भाजपा यह चुनाव सबका साथ सबका विकास की धारणा पर लड़ रही है।उन्होंने कहा कि शहर के 85वार्ड,728बूथ और 6लाख से ज्यादा मतदाताओं ने भाजपा को लाने का मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठित और समाज के प्रति निःस्वार्थ भाव से समर्पित है तथा ऐसे कार्यकर्ता ही किसी पार्टी और सगठन की धरोहर होते है।उन्होंने कहा कि भाजपा ही विश्व की ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं के मज़बूत आधार ने उसे बाकियों से अलग किया है।उन्होंने कहा कि हमारे सभी 16 मंडलों के प्रभारियों ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर धरातल पर जा कर पार्टी की नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाना शुरू कर दिया है।उन्होंने कहा कि पार्टी से सभी 85 वार्डों से चुनाव लडने के इच्छुक उम्मीदवार अपने अपने संबंधित मंडल अध्यक्षों के जरिए पार्टी से संपर्क कर सकते है।उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221417

Share this Post