मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर चर्चा में है। यूके में रह रहे सहज अरोड़ा ने अस्पताल से एक भावुक अपील की है। सहज ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनका एक ऑपरेशन भी हो चुका है। डॉक्टरों ने उनके शरीर में ट्यूमर होने की आशंका जताई है। इस बीच सहज ने लोगों से अपील की है कि उनके परिवार, पत्नी और बच्चों को ट्रोल करना बंद किया जाए।
अस्पताल से सहज अरोड़ा की भावुक अपील
अस्पताल में भर्ती सहज अरोड़ा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनकी जिंदगी कितनी बची है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनके परिवार को अब और परेशान न किया जाए। उनकी पत्नी और बच्चों को ट्रोल करना बंद किया जाए। उन्होंने कभी इस तरह की बदनामी या ‘गंदा फेम’ नहीं चाहा था। उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि उनकी जिंदगी में ऐसी परिस्थितियां आएंगी।
‘पिछले 3 साल से परिवार नरक जैसी जिंदगी जी रहा’
सहज अरोड़ा ने कहा कि उनका परिवार पिछले 3 साल से नरक जैसी जिंदगी जी रहा है। वह लोगों की बातें सुन-सुनकर थक चुके हैं। उन्होंने हमेशा अपने परिवार की इज्जत बचाने की कोशिश की है। उन्हें नहीं पता कि वह आगे दुनिया में रहेंगे या नहीं, लेकिन उनकी पत्नी और बच्चों को अब गलत तरीके से ट्रोल करना बंद किया जाए।
अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद विवादों में आया था कपल
जालंधर के सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर ‘कुल्हड़ पिज्जा कपल’ के नाम से मशहूर हैं। दोनों पहली बार तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने एयर राइफल के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके बाद कपल का एक कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद दोनों को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। वीडियो को लेकर विवाद लंबे समय तक जारी रहा।





Comments
No comments yet.