Sun, 08 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 10 कांग्रेसी पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 10 कांग्रेसी पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी पार्षदों को पार्टी में कराया शामिल, कहा - हमारी सरकार आम लोगों के लिए काम कर रही

जालंधर, 14 अक्टूबर

नगर निकाय चुनाव से पहले जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को जालंधर के 10 कांग्रेसी पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी पार्षदों को पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल कराया और स्वागत किया। 

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू, कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, विधायक रमण अरोड़ा, आप पंजाब के महासचिव जगरूप सिंह सेखवां, आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा और जालंधर  इंचार्ज स्टीवन कलेर,Amritpal,and Ashwani Agarwal मौजूद थे।

जालंधर नॉर्थ से दीपक शारदा, ओम प्रकाश, देशराज जस्सल, बाल कृष्ण बाली, सुनील कुमार सोढ़ी, विजय भाटिया और दलविंदर कौर वहीं जालंधर सेंट्रल से समशेर खेरा, मनु वड़िंग और मनमोहन सिंह राजू पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार पंजाब के आम लोगों के लिए काम कर रही है। आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पंजाब समेत पूरे देश भर के लोग लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह आगामी नगर निकाय चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

----------------------------------------------------

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 274008

Share this Post