Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी! UAE में फेक न्यूज फैलाने पर भारतीयों समेत 35 लोग पकड़े गए

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सरकार ने सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में कुल 35 लोगों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है, जिनमें 19 भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सभी पर सोशल मीडिया के जरिए गलत जानकारी और भ्रामक कंटेंट फैलाने का आरोप है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म की निगरानी के बाद कार्रवाई
UAE के अटॉर्नी जनरल Hamad Saif Al Shamsi के अनुसार यह कार्रवाई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सख्त निगरानी के बाद की गई है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी जानकारी और AI के जरिए तैयार की गई सामग्री को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। ऐसी सामग्री सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने और देश की स्थिरता को कमजोर करने का खतरा पैदा कर सकती है।

तीन अलग-अलग गुटों में काम कर रहे थे आरोपी
जांच और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के दौरान पता चला कि आरोपी तीन अलग-अलग समूहों में काम कर रहे थे। ये लोग मौजूदा घटनाओं से जुड़े वीडियो और सामग्री सोशल मीडिया पर साझा कर रहे थे। कुछ आरोपी वास्तविक वीडियो क्लिप पोस्ट कर रहे थे, जबकि कुछ AI तकनीक की मदद से नकली वीडियो तैयार कर रहे थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220739

Share this Post