Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर में स्कूलों को धमकी मिलने के बाद SP का आया बयान, कहा- साइबर सेल IP एड्रेस ट्रेस में जुटी; देखें Video

जालंधर में स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिला है। धमकी में 6 स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेन, असेंबली और डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से 2 धमकी भरी ईमेल भेजी गईं। पहली ईमेल में APJ, दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित एक अन्य स्कूल और असेंबली व अंबेडकर के स्टैच्यू का जिक्र था।

शहर के 6 स्कूलों को मिल चुकी है धमकी
जबकि दूसरी मेल में सिटी ग्रुप, अकाल एकेडमी, सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल का नाम लिखा गया। वहीं इस ई-मेल के बाद एपीजे स्कूल में बच्चों को छुट्टी कर दी गई है और पुलिस मामले की जांच जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी आकर्षि जैन ने बताया कि आज 5 से 6 स्कूलों में धमकी भरे ई-मेल आई है। ऐसे में सभी स्कूलों में पुलिस की टीम पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। इस दौरान उन्होंने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है।

साइबर सेल IP एड्रेस ट्रेस में जुटी
एसपी ने कहा कि उनके ध्यान में मामला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान एसपी ने कहा कि डिप्स स्कूल, एपीजे स्कूल सहित अन्य स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिली है। एसपी ने कहा कि ई-मेल को ट्रेस किया जा रहा है। ऐसे में साइबर टीम लगातार आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में लगी हुई है, जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा। एसपी ने कहा कि स्कूलों की मैनेजमेंट के साथ जीओ, साइबर टीम, एसएचओ सहित अन्य अधिकारी टच में है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218714

Share this Post