Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*जलांधर के विकास के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी--सरबजीत सिंह मक्कड़*

*भाजपा हल्का कैंट कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न*

*जलांधर के विकास के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी--सरबजीत सिंह मक्कड़*

जालंधर ( ) :- भारतीय जनता पार्टी जालंधर की विधानसभा हल्का कैंट की महत्वपूर्ण बैठक पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह  मक्कड़ की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर संपन्न हुई। जिसमें विशेष रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सच्चर,जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी,कैंट प्रभारी राजीव ढींगरा,सतनाम सिंह बिट्टा,उपस्थित रहे। इस बैठक में आने वाले नगर निगम और लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई।सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत की विश्व मे पहचान सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के रूप में की है और समाज के हर वर्ग तक केंद्र सरकार की विकासशील योजनाओं का लाभ पहुंचा है।उन्होंने कहा कि जहाँ भारत विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है वही जलांधर के विकास के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी है।उन्होंने कहा कि यह निगम चुनाव जलांधर के लोगों के भविष्य को सुरक्षित और विकास के रास्ते पर ले कर जाने वाला चुनाव है।उन्होंने कहा कि जलांधर के लोगों ने विरोधी दलों को धूल चटाने का मन बना लिया है जिसकी शुरुआत जालंधर निगम चुनावों में जीत से होने जा रही है।उन्होंने कहा कि लोगों के पास भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो शहर को विकास के पथ पर ले कर जा सकती है।इस मौके पर राजन,वरिंदर जीत सिंह करवाल,सुशील,संतोख सिंह ,जिला सोशल मीडिया इंचार्ज दिनेश मल्होत्रा,कुलदीप,जतिंदर ,यशपाल दुआ, शिव दर्शन अब्बी,फ़िरोज़ सारे कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221417

Share this Post