Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कहा, वीजा सेवाएं निलंबित होने से कनाडा में रहने वाले भारतीय, विशेषकर पंजाबी हो रहे परेशान : सुशील रिंकु

सांसद सुशील कुमार रिंकू ने प्रधानमंत्री को सौंपा मांग पत्र

कनाडा में रहने वाले भारतीयों को वीजा जारी करने का मुद्दा उठाया

कहा, वीजा सेवाएं निलंबित होने से कनाडा में रहने वाले भारतीय, विशेषकर पंजाबी हो रहे परेशान
जालंधर, 13 अक्तूबर
जालंधर से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के नाम उनके सलाहकार तरूण कुमार को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने कनाडा में रहने वाले भारतीयों को वीजा सेवाएं प्रदान करने का मुद्दा उठाया।

रिंकू ने कहा कि पूरे देश विशेषकर पंजाब से बड़ी संख्या में लोग कनाडा में बसे है जिन्होंने वहां की नागरिकता भी ले ली है, लेकिन कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं रद्द होने का असर अब उन लोगों पर भी पड़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि बहुत से लोग है जो सर्दियों में पंजाब आते है कई लोग शादियों में शामिल होने या स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आते है, लेकिन वीज़ा सेवाएं रद्द होने के कारण वे भारत नहीं आ पा रहे।

उन्होंने कहा कि कनाडा स्थित भारतीय दूतावास को वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों को बिना किसी देरी के वीजा सेवा उपलब्ध करवानी चाहिए ताकि वे लोग यहां आकर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिल सकें और अपना जरूरी काम कर सकें।

श्री रिंकू ने प्रधान मंत्री से इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ हल करने की अपील की क्योंकि यह बड़ी संख्या में कनाडा में भारतीयों के हित से संबंधित है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221266

Share this Post