Thu, 15 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मुंबई में चमक रहा है जलंधर का लाल: अभिनेता नरेश असीजा गोलू का आज जन्मदिन

 

 

G2M जलंधर, 13 अक्टूबर 2026:- जालंधर की गलियों से निकलकर मुंबई की मायानगरी में अपने अभिनय का लोहा मनवा रहे भाजपा नेता विक्रांत मदान के बचपन के दोस्त एवं प्रसिद्ध अभिनेता नरेश असीजा उर्फ गोलू का आज जन्मदिन है। 

 

मूल रूप से जलंधर से संबंध रखने वाले नरेश असीजा वर्तमान में मुंबई में रहकर अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने बचपन के दिनों से ही अभिनय के प्रति जुनूनी रहे नरेश ने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। Talentrack जैसी प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म पर उनकी प्रोफाइल मुंबई बेस्ड एक्टर के तौर पर दर्ज है।

 

उनके बचपन के मित्र विक्रांत मदान ने बताया कि "गोलू बचपन से ही बहुत टैलेंटेड था। आज उसे बड़े पर्दे पर देखकर पूरे जलंधर को गर्व महसूस होता है।" 

 

इस खास मौके पर उनके परिवार, मित्रों और जलंधर के चाहने वालों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 230884

Share this Post