Thu, 15 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अचानक अस्पताल पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा, मेडिकल टेस्ट के बाद दिल्ली आवास लौटे; बेटे ने दी जानकारी

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मंगलवार देर शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में जांच के लिए भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनके जरूरी मेडिकल टेस्ट किए गए। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अपने दिल्ली स्थित आवास पर लौट आए हैं।

दीपेंद्र हुड्डा ने पिता की सेहत पर दिया अपडेट
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे और रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनकी सेहत को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें केवल रूटीन मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था।फिलहाल किसी अन्य परेशानी की बात नहीं है। उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा के स्वास्थ्य को लेकर शुभकामनाएं देने वाले लोगों का आभार भी जताया।

2-3 दिन आराम करने की सलाह
दीपेंद्र सिंह हुड्डा के मुताबिक, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कुछ जरूरी मेडिकल टेस्ट किए गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने उन्हें अगले 2 से 3 दिन तक आराम करने की सलाह दी है। भूपेंद्र हुड्डा पूरी तरह स्वस्थ हैं और रूटीन टेस्ट करवाने के बाद दिल्ली स्थित अपने आवास पर लौट आए हैं। उन्होंने लोगों की शुभकामनाओं और चिंता के लिए धन्यवाद भी किया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 230890

Share this Post