Sat, 03 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

समृद्धि हाईवे पर मौत का कहर, तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर; 7 की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

दुर्गा प्रतिमा लेकर जा रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के मुताबिक, पिकअप वैन में सवार श्रद्धालु देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे। पिकअप की रफ्तार कम थी और उसके पीछे एक ट्रॉली भी लगी हुई थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने पिकअप की ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग इसकी चपेट में आ गए।

7 लोगों की मौत, 18 घायल
हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए वर्धा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है।

ट्रक ड्राइवर हिरासत में
हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पिकअप की कम रफ्तार और उसके पीछे लगी ट्रॉली को लेकर ट्रक चालक का अनुमान चूक गया, जिसके कारण ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 225011

Share this Post