Sat, 03 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में 2 घुसपैठिए मारे गए

तरनतारन में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF ने नाकाम कर दिया। राजोके गांव के पास सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहे दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठियों की BSF की फायरिंग में मौत हो गई।

राजोके BOP के पास देर रात हुई घटना
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना राजोके बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) इलाके में रात करीब 12:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि BSF जवानों ने सीमा की तरफ बढ़ रहे संदिग्धों को रुकने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद वे भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश करते रहे, जिसके बाद जवानों ने फायरिंग की। फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई। शुरुआती रिपोर्टों में दोनों को पाकिस्तानी नागरिक बताया गया है। हालांकि, उनकी पहचान और उनके पास से किसी सामान की बरामदगी को लेकर आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

एक अन्य संदिग्ध वापस पाकिस्तान की ओर भागा
घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक अन्य व्यक्ति के भी सीमा पार करने की कोशिश में शामिल होने की बात सामने आई है। फायरिंग के दौरान वह वापस पाकिस्तान की ओर भाग गया। इस पहलू की भी सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। घटना के बाद राजोके और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि घुसपैठ की कोशिश में शामिल लोगों का उद्देश्य क्या था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 225011

Share this Post