Thu, 01 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में अमित शाह की रैली के दौरान मचा हड़कंप, 2 कार्यकर्ताओं की मौत

जालंधर के परागपुर में बुधवार को आयोजित भाजपा की नशा मुक्त रैली के दौरान दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। रैली के मंच से पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1 बजकर 23 मिनट पर रैली में पहुंचे एक कार्यकर्ता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह गेट पर चेकिंग के दौरान जमीन पर गिर गया।

रैली पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे संभाला और एंबुलेंस के जरिए निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उसे हार्ट अटैक आया था।

चेकिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत, सुरक्षाकर्मियों ने दिया CPR
बताया जा रहा है कि रैली स्थल पर प्रवेश के लिए पुलिस की ओर से गेट पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति अचानक गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे पानी पिलाया और CPR देने की कोशिश की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में तैनात मेडिकल टीम को भी इसकी जानकारी दी गई। मेडिकल स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर शुरुआती इलाज दिया और व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी।

दूसरे कार्यकर्ता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं
जालंधर देहात पुलिस के अनुसार रैली के दौरान दूसरे कार्यकर्ता की भी मौत हुई है। हालांकि, उसकी मौत किस वजह से हुई, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों मृतकों की पहचान अर्शदीप सिंह और विनोद कुमार के रूप में हुई है। दोनों किस स्थान के रहने वाले थे, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 224467

Share this Post