अमृतसर में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी मिलने वाले स्कूलों में श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, रयान इंटरनेशनल स्कूल और श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल शामिल हैं। मंगलवार को स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी मिलने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम उठाए गए। बुधवार सुबह स्कूल पहुंच रहे बच्चों को स्थिति को देखते हुए वापस घर भेज दिया गया।
पुलिस ने शुरू की ईमेल की जांच
पुलिस की ओर से धमकी भरे ईमेल की वेरिफिकेशन का पता लगाने के साथ-साथ इसे भेजने वाले व्यक्ति या स्रोत की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और स्कूलों को मिली धमकी को लेकर पूरी स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
अमित शाह की जालंधर रैली के बीच सुरक्षा अलर्ट
अमृतसर में स्कूलों को धमकी मिलने से पहले जालंधर में भी स्कूलों और श्री देवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी सामने आई है। यह मामला उस समय सामने आया है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जालंधर दौरे पर हैं और परागपुर में उनकी रैली होनी है। अमित शाह के दौरे को लेकर जालंधर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट पर हैं।





Comments
No comments yet.