Thu, 01 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमित शाह के पहुंचने से पहले जालंधर में विरोध के पोस्टर, BJP से पूछा- पंजाब का पानी क्यों?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे से पहले शहर का सियासी माहौल गरमा गया है। अमित शाह की रैली से पहले जालंधर के अलग-अलग इलाकों में भाजपा और अमित शाह के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों के जरिए नशे और पंजाब के पानी समेत कई मुद्दों को लेकर भाजपा से सवाल पूछे गए हैं।

पोस्टरों में अमित शाह की तस्वीर, भाजपा से किए सवाल

  1. शहर में लगाए गए पोस्टरों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। पोस्टरों में भाजपा से पंजाब में नशे की तस्करी और पानी के मुद्दे को लेकर सवाल पूछे गए हैं।
  2. पोस्टरों में सवाल किया गया है कि पंजाब में भाजपा गुजरात से नशा तस्करी क्यों करवा रही है। इसके साथ ही यह भी पूछा गया है कि भाजपा पंजाब का पानी हरियाणा और राजस्थान को क्यों देना चाहती है।
  3. वहीं पोस्टरों में भाजपा और अकाली दल के बीच गठजोड़ को लेकर भी सवाल उठाया गया है। इसमें पूछा गया है कि दोनों पार्टियां मिलकर कथित तौर पर ‘काले कानूनों’ को वापस क्यों लाना चाहती हैं।

कांग्रेस भी भाजपा पर नशे को लेकर हमलावर
अमित शाह की रैली से पहले कांग्रेस की ओर से भी भाजपा को नशे के मुद्दे पर घेरा जा चुका है। बीते दिन सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और विधायक परगट सिंह ने भाजपा की नशा मुक्त रैली को लेकर सवाल उठाए थे। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद देश में नशे की समस्या को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा लंबे समय से सत्ता में है और हरियाणा, राजस्थान, गुजरात तथा महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी भाजपा की सरकारें हैं, ऐसे में वहां नशे की समस्या खत्म क्यों नहीं हुई।

बॉर्डर से आने वाली नशे की खेप को लेकर भी सवाल
कांग्रेस नेताओं ने पंजाब के सीमावर्ती इलाकों के जरिए आने वाली कथित नशे की खेप को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा था। उनका कहना था कि पंजाब में नशे के मुद्दे पर भाजपा को केंद्र सरकार और सीमावर्ती इलाकों से जुड़े पहलुओं पर भी जवाब देना चाहिए। अब अमित शाह के जालंधर दौरे से पहले शहर में लगे पोस्टरों ने नशे और पानी के मुद्दे को एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 224467

Share this Post