Wed, 30 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

'ट्रालियां मंगवाकर तुरंत उठवाएं कूड़ा'... वेस्ट व कैंट क्षेत्र में गंदगी और टूटी सड़कों पर गर्माए मेयर विनीत धीर

जालंधर शहर की सफाई व्यवस्था और बुनियादी ढांचे का जायजा लेने के लिए नगर निगम की शीर्ष टीम ग्राउंड जीरो पर उतरी। मेयर विनीत धीर, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू और डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने निगम अधिकारियों के साथ वेस्ट व कैंट हलके का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर जगह-जगह बिखरा कचरा, लीकेज सीवरेज और टूटी सड़कों की बदहाली देखकर मेयर और डिप्टी मेयर अधिकारियों पर बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने स्थिति में सुधार के लिए अधिकारियों को एक से दो दिन की सख्त मोहलत दी है।

मौके पर ही ट्रालियां मंगवाकर कूड़ा हटाने के आदेश
सड़कों के किनारे और मुख्य रास्तों पर फैले कूड़े के ढेरों को देखकर मेयर विनीत धीर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से ट्रालियां मंगवाकर गंदगी साफ करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि वे जल्द ही इन इलाकों का दोबारा औचक निरीक्षण करेंगे और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। दौरे के दौरान पार्कों की दुर्दशा सुधारने और उनके मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश भी जारी किए गए।

टूटी सड़कों पर पैचवर्क और सीवरेज लीकेज सुधारने की हिदायत
निरीक्षण के दौरान डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने जानकारी दी कि दौरे का मुख्य मकसद कूड़े के निस्तारण, वाटर सप्लाई की लीकेज और खस्ताहाल सड़कों की वास्तविक स्थिति को जानना था। संबंधित ठेकेदारों को घर-घर और मुख्य स्थलों से कूड़ा उठाने में ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए तुरंत पैचवर्क शुरू करने और लीक हो रही सीवरेज लाइनों की तत्काल रिपेयरिंग के आदेश जारी किए गए हैं।

मेयर ने जनता से की खास अपील
नगर निगम नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि वेस्ट और कैंट हलके के बाद अब शहर के अन्य क्षेत्रों का भी सिलसिलेवार दौरा किया जाएगा ताकि पूरे जालंधर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके। अधिकारियों को अल्टीमेटम देने के साथ ही मेयर ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया कि वे सड़कों और खुले स्थानों पर कचरा न फेंकें और जालंधर को साफ-सुथरा बनाने में नगर निगम का साथ दें।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 224204

Share this Post