Wed, 30 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कनाडा में पंजाबी युवक की रातों-रात बदली किस्मत, जीता 200 करोड़ का जैकपॉट

कनाडा के सरी शहर में रहने वाले पंजाबी युवक अमृतपाल सिंह की किस्मत रातों-रात बदल गई। उन्होंने 23 सितंबर 2026 को हुए Lotto 6/49 Gold Ball Jackpot ड्रॉ में 32 मिलियन कैनेडियन डॉलर, यानी करीब 200 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीत लिया। इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद अमृतपाल और उनका परिवार खुशी से झूम उठा।

7-Eleven स्टोर से खरीदा था लॉटरी टिकट
अमृतपाल सिंह ने यह लॉटरी टिकट सरी में 152 स्ट्रीट और 104 एवेन्यू पर स्थित 7-Eleven स्टोर से खरीदा था। दिनभर काम करने के बाद वह आराम करने और अपना दिमाग फ्रेश करने के लिए व्हाइट रॉक गए थे। वहीं उन्होंने अपने मोबाइल में मौजूद BCLC Lotto! ऐप के जरिए टिकट को स्कैन कर उसका रिजल्ट चेक किया। इसके बाद जो सामने आया, उसे देखकर उन्हें पहले तो यकीन ही नहीं हुआ।

32 हजार डॉलर समझ बैठे, फिर हुआ करोड़ों का खुलासा
अमृतपाल ने बताया कि टिकट चेक करते समय उन्होंने प्राइज की रकम को गलती से 32,000 डॉलर पढ़ लिया। उन्हें लगा कि उन्होंने 32 हजार डॉलर जीते हैं। रकम की पुष्टि करने के लिए उन्होंने दूसरे फोन से दोबारा टिकट चेक किया। दूसरी बार टिकट देखने के बाद उन्हें पता चला कि यह 32 हजार डॉलर नहीं, बल्कि 32 मिलियन डॉलर का जैकपॉट है। इतनी बड़ी रकम जीतने की जानकारी मिलते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

माता-पिता और बहन की करेंगे मदद
इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद अमृतपाल ने भविष्य की योजनाओं पर भी बात की। उन्होंने बताया कि वह अभी इस रकम को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करना चाहते। उनका पहला प्लान अपने माता-पिता और बहन की आर्थिक मदद करना है।
इसके अलावा वह नया घर खरीदने और कुछ गाड़ियां लेने की भी योजना बना रहे हैं। उनकी पसंदीदा कारों में उनकी सपनों की कार Dodge Challenger भी शामिल है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 224204

Share this Post