Tue, 29 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गलत बिल के कारण नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन, PSPCL ने जारी किए आदेश

गलत और बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने पर रोक लगा दी है, जिनके बिल गलत या अनुमानित आधार पर जारी हुए हैं।

मीटर रीडरों की हड़ताल और सिस्टम बदलाव से आई परेशानी

गलत और बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने पर रोक लगा दी है, जिनके बिल गलत या अनुमानित आधार पर जारी हुए हैं।

[caption id="attachment_14515" align="alignnone" width="236"] 

मीटर रीडरों की हड़ताल और सिस्टम बदलाव से आई परेशानी

PSPCL के वितरण निदेशक की ओर से सोमवार को जारी आदेश में सभी CE/DS जोन को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन फिलहाल न काटे जाएं। आदेश के मुताबिक, हाल में मीटर रीडरों की हड़ताल और SAP/Non-SAP सिस्टम को Oracle आधारित SBS सिस्टम में बदलने के कारण कई उपभोक्ताओं को औसत या अनुमानित आधार पर बिजली के बिल जारी किए गए।

इस प्रक्रिया के दौरान कुछ उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत की तुलना में गलत या बढ़े हुए बिल प्राप्त हुए। इन बिलों की राशि सिस्टम में बकाया के तौर पर दिखाई दे रही है, जिसके आधार पर कई मामलों में कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की जा रही थी।

बिल ठीक होने तक नहीं कटेगा कनेक्शन

PSPCL ने स्पष्ट किया है कि जब तक SBS सिस्टम स्थिर नहीं हो जाता और गलत या बढ़े हुए बिजली बिलों को ठीक नहीं कर दिया जाता, तब तक केवल ऐसे डिफॉल्ट के आधार पर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे।

फील्ड कार्यालयों को आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सिस्टम संबंधी समस्या के कारण गलत बिल पाने वाले उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन कटने जैसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 223940

Share this Post