Tue, 29 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पठानकोट में शिवसेना नेता के भाई की संदिग्ध हालात में मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव

पठानकोट में शिवसेना हिंद कोर कमेटी के चेयरमैन रवि शर्मा के भाई जतिंदर शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जतिंदर का शव उनके घर में बेड पर खून से लथपथ हालत में मिला। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के सिर और गले पर चोट के कई निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
जतिंदर शर्मा के भाई और शिवसेना नेता रवि शर्मा ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने मामले में अपने भाई के ड्राइवर पर शक जाहिर किया है। दोपहर करीब 2:30 बजे उन्होंने कर्ण नाम के ड्राइवर को कुछ सबूतों के साथ पुलिस के हवाले किया था। हालांकि, उनका दावा है कि रात करीब 7:45 बजे उन्हें जानकारी मिली कि पुलिस ने ड्राइवर को छोड़ दिया है।

उच्च स्तरीय जांच की मांग
रवि शर्मा ने अपने भाई की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और अगर जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो शिव सैनिकों के साथ मिलकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

एक संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी
मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जतिंदर शर्मा की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 223940

Share this Post