Tue, 29 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

महिलाओं ने किया चक्काजाम, पुलिस पर पथराव; उज्जैन में लाठीचार्ज और आंसू गैस

उज्जैन में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान तनाव की स्थिति पैदा हो गई। कार्रवाई का विरोध कर रही महिलाओं ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इसी दौरान कुछ लोगों की पुलिस के साथ झड़प हो गई और पुलिस पर पथराव किए जाने की सूचना सामने आई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। हंगामे के दौरान एक महिला पुलिस अधिकारी के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विरोध के दौरान चक्काजाम, पुलिस पर पथराव
शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। महिलाओं ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान हुई झड़प में एक महिला प्रभारी के घायल होने की बात सामने आई है।

बाजार बंद, स्कूलों में भी छुट्टी
घटना के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पथराव प्रभावित इलाके के आसपास आने वाले निजी स्कूलों में छुट्टी कर दी है। वहीं, शहर के कई प्रमुख बाजार भी बंद रहे। छत्री चौक, सती गेट, सराफा, लखेरवाड़ी, ढाबा रोड और गोपाल मंदिर के आसपास की दुकानें बंद हैं। पुलिस की ओर से डीजे के जरिए लगातार लोगों से घरों में रहने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है।

10 लोगों के खिलाफ FIR, 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
पुलिस ने मामले में 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक इनमें पांच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल हैं। इन लोगों पर सोशल मीडिया के जरिए माहौल खराब करने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

इलाके में पुलिस बल तैनात
हंगामे के बाद संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 223940

Share this Post