जालंधर-चंडीगढ़-दिल्ली से पहुंची ED की टीमें, GMADA में जमीन से जुड़े मामलों की पड़ताल तेज
जालंधर के जिमखाना क्लब में आयोजित 'Gen-Z Clubbing' कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सिख जत्थेबंदियों ने कार्यक्रम के दौरान धार्मिक शब्दों और गुरबाणी की पंक्तियों के कथित इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। जत्थेबंदियों का आरोप है कि कार्यक्रम में गायक अंगद तलवार और आयोजकों की ओर से धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक पंक्तियों और भजनों को कथित तौर पर मनोरंजन के तौर पर पेश किया गया। उनका दावा है कि गुरबाणी की तुकों का इस्तेमाल करते हुए कार्यक्रम में मौजूद लोगों से डांस भी करवाया गया।
कमिश्नर ऑफिस पहुंचीं सिख जत्थेबंदियां
मामले को लेकर सिख जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों और गुरबाणी की पंक्तियों को इस तरह मनोरंजन का हिस्सा बनाए जाने से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। किसी भी धर्म की पवित्र बाणी, धार्मिक शब्दों या भजनों का कार्यक्रमों में कथित तौर पर इस तरह इस्तेमाल किया जाना स्वीकार्य नहीं है।
गायक और आयोजकों पर कार्रवाई की मांग
शिकायत में सिख जत्थेबंदियों ने गायक अंगद तलवार, कार्यक्रम के आयोजकों और जिमखाना क्लब की प्रबंधन समिति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति और उसकी निगरानी की जिम्मेदारी क्लब प्रबंधन की भी है। जत्थेबंदियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि भविष्य में धार्मिक भावनाओं से जुड़े ऐसे विवादों को रोकने के लिए भी सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।





Comments
No comments yet.