Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर में रास्ते को लेकर विवाद, दो पक्षों में चलीं गोलियां; 3-4 लोग घायल

अमृतसर के सीमावर्ती गांव भग्गूपुर छन्ना में रास्ते को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच तकरार के बाद फायरिंग होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों पक्षों के 3 से 4 लोगों के घायल होने की सूचना है। फायरिंग के कारण कुछ घरों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करवाया।

पुश्तैनी जमीन से रास्ते को लेकर चल रहा था विवाद

गांव के पूर्व सरपंच लखविंदर सिंह के अनुसार, उनके घर के बाहर उनकी पुश्तैनी जमीन है और इसी जमीन से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार शाम गांव के ही कुछ लोग बड़ी संख्या में हथियारबंद लोगों के साथ उनके घर पर हमला करने पहुंचे।

40-50 हथियारबंद लोगों के साथ पहुंचने का आरोप

लखविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि सुबेग सिंह, लखा सिंह, जिंदर सिंह, गोरू, कालू, घुल्लां सिंह और भट्टो सिंह करीब 40 से 50 अज्ञात हथियारबंद लोगों के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान 315 बोर की राइफलों से फायरिंग की गई और 50 से ज्यादा राउंड चलाए गए।

फायरिंग के दौरान दोनों पक्षों के 3 से 4 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। वहीं घरों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया। मामले में पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और फायरिंग के कारणों के साथ-साथ आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261129

Share this Post