मंड ग्राउंड में कुशम क्रिकेट क्लब की शानदार जीत, स्टार्स क्रिकेट क्लब को महज़ 12 ओवर में हराया ।
कुशम क्रिकेट क्लब की ओर से हार्दिक ने 3, साहिल ने 2, गगन ने 2 और दीपक ने 2 विकेट हासिल किए।
जालंधर आज तिथि 23 अगस्त (सोनू) :मंड ग्राउंड में खेले गए क्रिकेट मुकाबले में कुशम क्रिकेट क्लब ने फ्रेश स्टार्स क्रिकेट क्लब को शानदार प्रदर्शन करते हुए मात दी। फ्रेश स्टार्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 19 ओवर में 124 रन बनाकर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। कुशम क्रिकेट क्लब की ओर से हार्दिक ने 3, साहिल ने 2, गगन ने 2 और दीपक ने 2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशम क्रिकेट क्लब की टीम ने महज 12 ओवर में जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से विपिन ने शानदार 60 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि गगन ने 50 रन बनाए। हार्दिक ने 12 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई।
शानदार बल्लेबाजी के लिए विपिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कुशम क्रिकेट क्लब की इस शानदार जीत पर टीम के खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी का माहौल रहा।





Comments
No comments yet.